2:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रजत विद्या मंदिर बसोमा में लगी दीप प्रदर्शनी का पूर्व विधायक ने किया उदघाटन

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

आज रजत विद्या मन्दिर विद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर दीप प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ शेखूपुर विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ जे पी सिंह सोलंकी उझानी इंस्पेक्टर नीरज मलिक मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने सुंदर सुंदर दीप सजाकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य व इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने दीप प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के हुनर की तारीफ की।


विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता तथा डायरेक्टर इंजी. रजत कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पल्लवी गुप्ता, सौरभ गुप्ता , रिहान, वीरेंद्र,हनीफ,पूजा,नेहा,पूनम,हेमा,काजल,अंशिका,कोमल,नर्गिस, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस