6:40 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव, भगवान् का स्वरूप बने बच्चे

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

आज किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल पंजाबी कॉलोनी में धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया गया।

सभी बच्चे भगवान के स्वरूप में सज-धज कर आए।बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण , हनुमान आदि के वनवास के एक नाटक का मंचन कर समां बांध दिया।

स्कूल संचालिका वंदना बब्बर ने सभी बच्चों को दीपावली के महत्व तथा दिवाली क्यों मनाई जाती है इस बिषय में विस्तार से बताया।

बच्चों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां भी दी सभी बच्चों ने उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए।


बच्चों का उत्साह और श्रद्धा देखने लायक थी। दिवाली से एक दिन पहले बच्चों ने दिवाली के कार्ड बनाए तथा दिवाली से जुड़ी हुई एक्टिविटीज भी स्कूल में कराई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं में मेहविश, लक्ष्मी ,सोनम , अंशिका ,अक्क्षा ,अंशिका ,नैना ,अंशिका अनन्या आदि का सहयोग रहा ।

दीपावली उत्सव कार्यक्रम में लक्ष्य, आद्रिका ,अनव ,अद्विक ,अनुष्का , कृतिका ,विनायक ,मिशिका ,अथर्व, अक्षिता, काव्या, अन्वी ,अयांश, आश्वी , हिमानी, जानवी,चाहत, अद्विक ,तेजस ,माधव सृष्टि , राधे श्याम अनंत ,अभिराज ,दक्ष ,तरूशी, अर्जुन, युक्ति आदि बच्चे भगवान का स्वरुप बनकर आए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.