11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में दीपोत्सव की धूम,दीपक सजाओ में अंशिका ने बाजी मारी

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपक सजाओ ,थाली सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था ।
थाली सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने पूजा की थालियों को फूल, रंगीन मोतियों व पारंपरिक सामग्री से सजाया वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने टोलियों के साथ मिलकर विद्यालय के प्रांगण को रंग बिरंगे फूलों की तरह सजा दिया।

दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका ,वैभव द्वितीय स्थान पर मुस्कान ,बुशरा तथा तृतीय स्थान पर अनन्या नैन्सी व आनाया रही।

थाली सजाओ प्रतियोगिता में शिवांगी प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर सिद्धि व काव्या तथा तृतीय स्थान पर रायना व वैष्णवी रही है।
रंगोलो सजाओ प्रतियोगिता में श्रेया ,सुधा ,मीनाक्षी ,व सादिमा नाज़ प्रथम स्थान पर रही ।

प्रधानाचार्या
रूपा शर्मा व प्रबंधक अवनीश कुमार ने सभी स्टाफ़ को मिठाई खिलाकर उपहार के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.