1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

एस्सल ओडियन स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिमादास टीम बनी विजेता

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

आज एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में दीपावली का त्योहार अत्यंत जोश उत्साह उमंग के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया I

इस अवसर पर एस्सल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 58 बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराई, जिसमें Flying Falcons(Hima Dass) टीम विनर बनी, जिसमें अनुष्का, तमन्ना यादव, तमन्ना गौतम, सोम्या मित्त्तल, सुकृति, आँचल रही।

वहीं Knockout Queens (Merry Com) श्रद्धा वार्ष्णेय, पलक वार्ष्णेय आराध्या शर्मा, मदीहा, मानवी , वर्तिका टीम रनर अप रही । इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने एवं दीपावली के अवसर पर दीपावली संबंधी सुरक्षा आदि की जानकारी दी I विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर हमें घर में दीप जलाकर पूजा करनी चाहिए और उसके बाद ग्रीन पटाखे चलाने चाहिए, पटाखे चलाते समय विद्यार्थियों को अपने पास एक पानी की बाल्टी अवश्य रखनी चाहिए साथ में यदि कोई घटना दुर्घटना हो जाए कोई विद्यार्थी जल जाए तो उसको कोलगेट पेस्ट या घर में उपलब्ध किसी भी पेस्ट से उस घाव को या जले हुए स्थान को कवर कर लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

साथ ही साथ पटाखे चलाते समय घर के बड़े सदस्यों के साथ मिलकर पटाखे चलाएं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो । धुएं और ज्यादा आवाज करने वाले पटाखे को चलाने से परहेज करें।ओर ग्रीन पटाखे ही इस्तेमाल करें जिससे वायु प्रदूषण ना हो।

प्रबंध तंत्र ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विमल सिंह कोऑर्डिनेटर पूजा यादव, गुंजन महेश्वरी, रितिका , प्रियंका साहू, प्रियंका गुप्ता, रोज़ी, कुसुम, रोशन, श्रृष्टि अग्रवाल, श्रृष्टि सिसौदिया, पुष्प, अक्षय सक्सेना,रजनेश कुमार,मेघा,कसक, दीक्षा, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.