6:40 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

वजीरगंज थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों ने त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील की
सीओ बिसौली, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक ने संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक

वजीरगंज (बदायूं)। दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर वजीरगंज थाना परिसर में शनिवार को एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिसौली सुनील कुमार ने की, जिसमें तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक में सीओ सुनील कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और प्रेमभाव के साथ मनाएं। उन्होंने खासतौर से युवाओं से अनुरोध किया कि पटाखों का प्रयोग संयमित ढंग से करें। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, कच्चे मकानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आतिशबाजी से बचने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इस अवसर पर तहसीलदार ने भी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बैठक में वजीरगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद उमर कुरैशी, सैदपुर के पूर्व अध्यक्ष बिकार अहमद, हथरा के प्रधान पवन पाठक, नदवारी के प्रधान रमेश चौधरी, पुशागंवा के प्रधान राहुल कुमार सिंह, सुरसैना के प्रधान रऊफ अहमद सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.