6:40 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार बाइक खड़े मैक्स से टकराई दो की मौत एक गंभीर

उझानी (बदायूं) | भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक खड़े मैक्स से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

शुक्रवार शाम उझानी क्षेत्र के कछला के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार अपाचे बाइक खड़े मैक्स वाहन में जा घुसी। हादसे में दो युवकों सूरजपाल (35) और किशनपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केशव गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों युवक कछला से बाल कटवाकर लौट रहे थे। हादसे के वक्त मैक्स चालक टायर बदल रहा था और बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। केशव को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के बाद बाइक से शराब की बोतलें मिलने से नशे में गाड़ी चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.