।
बदांयू 16 अक्टूबर।
बदायूं का वाटमाप विभाग इतना नाकारा साबित हो रहा है कि दीपावली के त्योहार पर ग्राहकों को एअ हजार रुपए किलो की काजू कतली के भाव ही फट्टे का डिब्बा तोला जा रहा है।
त्योहारों में मिठाई के साथ डिब्बों की कीमत वसूलना बना ग्राहकों की जेब पर बोझ, नियमों की उड़ रही धज्जियां।
त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में मिठाइयों की बिक्री अपने चरम पर पहुंच जाती है। लोग उत्साह और उमंग से त्योहार मनाने के लिए मिठाई की खरीदारी करते हैं, लेकिन इस खुशी के मौके पर कुछ मिठाई विक्रेता ग्राहकों से अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। कई दुकानदार मिठाई की कीमत के साथ-साथ डिब्बे का अतिरिक्त शुल्क भी वसूल रहे हैं, जिससे ग्राहकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्राहकों का कहना है कि दुकानदार बिना किसी पूर्व जानकारी के मिठाई के डिब्बे का पैसा अलग से जोड़ देते हैं, जिससे मिठाई की कुल कीमत काफी बढ़ जाती है। यह स्थिति न केवल उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बाजार में भ्रम और असमंजस की स्थिति भी पैदा हो गई है।
जिले का बाटमाप विभाग कुंभकर्ण की नींद सोया है। उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता उपभोक्ताओं की जेब कटे तो कटे उसके अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर निकल कर देखना ही नहीं














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com