उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।
पिछले सप्ताह से मंडी में रिकाॅर्ड धान की आवक हो रही है। इससे मंडी परिसर में जाम के हालात बने हुए हैं। मंडी के अंदर और बाहर शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह से जाम के हालात रहे। यहां तक कि कई दिनों से बरेली मथुरा हाइवे पर भी घंटों वाहनों को जाम से जूझना पड रहा है,मंडी के अंदर और बाहर बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
पिछले कुछ दिन से मौसम साफ हुआ तो मंडी में धान की आवक बढ़ गई। आवक बढ़ने के कारण मंडी से व्यापारी खरीदे गए धान का उठान नहीं कर पा रहे हैं। मंडी में धान जमा है। वृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से ही मंडी में धान से लदे ट्रैक्टर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे तक मंडी के पास बरेली मथुरा रोड पर वाहनों की दो से तीन किलोमीटर लंबी तक लाइनें लग गईं। सुबह सात बजे से देर शाम तक मंडी के आस-पास जाम के हालात थे। मंडी सचिव को जाम की जानकारी पुलिस को देनी पड़ी। काफी देर बाद पुलिस की मदद से जाम में फंसे वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलवाया गया।
राजेश वार्ष्णेय एमके



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
