दिनांक 15.10.2025 को आगन्तुक विपेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता निवासी मौहल्ला मढई चौक थाना कोतवाली बदायूँ ने थाना कोतवाली पर अपने पुत्र अंश गुप्ता उम्र 8 वर्ष के आज सुबह समय 10.00 बजे घर से स्कूल श्रीराम सरस्वती विद्या मन्दिर मीरा जी चौकी बदायूं को जाना और वापस घर न आने गुम हो जाने के संबन्ध में लिखित तहरीर दी थी। थाना कोतवाली, बदायूँ की मिशन शक्ति टीम व कोतवाली पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष मेला गांधी ग्राउण्ड से सकुशल बरामद कर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चे के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करते हुये मिशन शक्ति टीम/ थाना पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनो से सम्पर्क कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बच्चा मिलने पर मिशन शक्ति टीम/थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
