महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी, बदायूं (उ0प्र0) में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 कार्यक्रम के निर्देशानुक्रम में आज दिनांकः 14.10.2025 (समय पूर्वाह्न 11:00 बजे ) को विधिक साक्षरता / जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती शिवकुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, श्री प्रेमपाल सिंह, उपजिलाधिकारी बिल्सी, श्री वी.के. मौर्य, थानाध्यक्ष बिल्सी, सुश्री कशिश सक्सैना, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. बदायूं, श्रीमती छवी, जिला प्रोबेशन विभाग, बदायूं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 पारुल रस्तौगी, राजकीय महाविद्यालय बिसौली से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा उपस्थित अतिथिगण द्वारा ज्ञान की देवी मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के गायन के साथ किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत् पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारतीय समाज पारम्परिक रूप से पितृसत्तामक समाज रहा है परन्तु भू-मण्डलीय करण के दौर में बदलते हुए तकनीकी के दौर में छात्राओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक रूप में अपनी भूमिका का निर्वह्न उच्च स्तर पर करना होगा तथा हर प्रकार की सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । भविष्य में अपने वैधानिक / नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़कर के विश्व का नेतृत्व स्वीकार करने हेतु आगे आना होगा ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
