बदायूं। सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर बालाजी मंदिर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूरपुर निवासी हारून (27) और उल्लेया बेहटा निवासी नन्हे बाबू (17) के रूप में हुई है। दोनों शादी की वीडियो कैसेट लेने जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com