उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।
नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी,कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी में ग्रामपंचायत अधिकारी/ सचिव ने कोतवाली में अपनी आईडी से यूपी सहित बिहार के हजारों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाते हुए एक फर्जी आईडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में सचिव शिखर गौड पुत्र स्व. सुनील दत्त ने लिखा है कि उसे बर्ष 2023 में सीएमओ आफिस से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को आईडी मिली।
शिखर गौड ने लिखा कि उसने सिर्फ 5 मृत्यु प्रमाणपत्र बनाऐ है। जबकि आईडी संख्या 10951 से हजारों की तादाद में प्रतापगढ़,सहरसा बिहार, वाराणसी,कोशांबी आदि जगह के जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र किसी हेकर द्वारा फर्जी तरीके से बनाए गये है। सचिव ने कई जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाऐ लोगों के नाम का भी उल्लेख किया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
