उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।
नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी कल्लू पुत्र नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं बाहर लेकर जा रहा था। जानकारी होने पर रेलवे स्टेशन से लड़की को पकड़ लिया। घर से बीस हजार रुपए व कीमती सोने-चांदी के ज़ेवर लेकर जा रही लड़की को घर वालों ने पकड लिया। कल्लू भागने में कामयाब रहा साथ में जेवर व रूपये भी ले गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच सबइंस्पेक्टर जुगमेन्द्र सिंह करेंगे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
