उझानी बदांयू 13 नवंबर।
इस बार 21 नवंबर से शहनाई गूंजेगी। फरवरी में सबसे ज्यादा 16 विवाह मुहूर्त होंगे। कुल 38 मुहूर्त नवंबर से मार्च तक।
विवाह की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 21 नवंबर से लेकर मार्च 2026 तक शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। इस अवधि में कुल 38 वैवाहिक शुभ मुहूर्त हैं। 2026 के फरवरी में सर्वाधिक 16 मुहूर्त होंगे, जिससे यह महीना विवाह समारोहों के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी के बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा (21 नवंबर) से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों लिए अनुकूल समय शुरू हो जाएगा।
पंडित प्रवीण शर्मा के अनुसार, नवंबर में 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 तारीख को कुल सात वैवाहिक मुहूर्त हैं। इसके बाद दिसंबर में 1, 4, 5 और 6 तारीख को चार शुभ मुहूर्त रहेंगे।
खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी में 16 दिन विवाह के लिए उपयुक्त रहेंगे। फरवरी में 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 को लग्न का मुहूर्त है। वहीं मार्च में 11 मुहूर्त होंगे। इसमें 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 मार्च को शुभ लग्न मुहूर्त है। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 3 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान बिवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च माह में फिर सहालग का सीजन शुरू होगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
