।**———
उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।
केन्द्र सरकार के आदेश के बाद अब तक जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वह 30 अक्टूबर तक कराले। वर्ना गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाऐगा।
इंडैन गैस कंपनी के सेल्स आफीसर मधुवृत चौहान ने बताया कि केन्द्र सरकार के आदेश के अनुपालन में गैस कनेक्शन धारकों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। काफी दिनों से यह प्रक्रिया चल रही है। फिर भी काफी संख्या में लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस बार 30 अक्टूबर तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो नवंबर से गैस सिलिंडर मिलना मुश्किल होगा।
श्री चौहान ने बताया कि सभी ऐजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गये है कि घर-घर जाकर व अपनी ऐजेंसी पर अलग कांउटर लगाकर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करें।
उझानी इंडेन गैस ऐजेंसी के संचालक अनूप जैन ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए ई-केवाईसी आवश्यक है, हमारे कर्मचारी घर-घर जाकर ई-केवाईसी कर भी रहे हैं व लोगों को ऐजेंसी आकर ई-केवाईसी कराने को भी कह रहे हैं। अलग से ई-केवाईसी कांउटर संचालित किया जा रहा है। उपभोक्ता अपना आधार कार्ड व गैस बुकिंग की किताब लाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं, वर्ना नवंबर से गैस बुकिंग करने व लेने में दिक्कत आऐगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
