331 रन के टारगेट के सामने ऑस्ट्रेलिया से कप्तान एलिसी हीली और फीब लिचफील्ड ओपनिंग करने उतरीं। भारत से अमनजोत कौर ने पहले ओवर में 7 रन दिए।
एलिसा हीली और फीब लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 16 रन बना लिए। फिर अगले 2 ओवर में 17 रन बटोर कर स्कोर 33 तक पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की फिफ्टी पूरी
8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। कप्तान एलिसा हीली ने क्रांति गौड़ के ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम की हाफ सेंचुरी पूरी कराई। क्रांति के इस ओवर से 19 रन बने।
पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत
331 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने पावरप्ले में बेहद मजबूत शुरुआत की। टीम ने बगैर विकेट गंवाए 10 ओवर में 82 रन बना लिए।
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीतना है तो वनडे इतिहास सबसे बड़ा टारगेट हासिल करना होगा। विशाखापट्टनम में रविवार को टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया विमेंस 330 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। टीम से कप्तान एलिसा हीली और फीब लिचफील्ड पिच पर हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com