11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी नगर पालिका परिसर में खड़े कूड़े लदे वाहनों का नहीं हुआ निस्तारण

उझानी बदांयू 12 अक्टूबर।

कल से नगर पालिका परिसर में खड़े कूड़े लदे वाहनों का आज भी कोई हल निकल ना सका। सफाई निरीक्षक ने कूड़े पलटाने को कई जगहों का निरीक्षण भी किया मगर समाधान ना खोज सके।

ज्ञात रहे कि हाइवे किनारे बने गड्ढों में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़े का काफी समय से निपटारा किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के चलते कई बार कूड़े की समस्या आन खड़ी होती है।

नगर पालिका के कूड़े के वाहनों के चालक विरोध व लड़ाई-झगड़े के चलते वाहन नगर पालिका में खड़े कर देते हैं।

कल से नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी कूड़े का कोई हल ना ढूंढ सके,इसी के चलते दर्जनों वाहन मय कूड़े के नगर पालिका परिसर में खड़े हे। बताते हैं कल तक कूड़े के निस्तारण का कोई हल ढूंढ लिया जाऐगा। जब कूड़े लदे वाहन खाली नहीं होंगे तो शहर से कूड़ा भी नहीं उठ सकता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.