11:49 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – किसान के अकाउंट से उड़े 95000 रुपये

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम नाई पिंडरी निवासी नवल किशोर के पंजाब नेशनल बैंक में चल रहे अकाउंट से ₹95000 उड़ गए। नवल किशोर के अनुसार उन्होंने कल नया फोन खरीदा था उसके पश्चात उन्होंने उसमें ऐप डाउनलोड किया और जब वह सुबह 9:00 के करीब बैठे थे तभी उनके फोन में एक मैसेज आया जिसमें उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से 95000 रुपये कट गए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो मालूम हुआ किसी शोभा नाम के व्यक्ति के अकाउंट में यह रुपए पहुंचे हैं उन्होंने इसकी सूचना तुरंत बदायूं साइबर थाने में जाकर दी सूचना मिलते ही पुलिस कार्यवाही में जुट गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस