बिसौली। शुक्रवार को नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ करवा चौथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही उठकर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिनें अपने घरों की छतों और आंगन में चांद के दीदार का इंतजार कर रही थी। शाम को चांद की झलक मिलते ही महिलाओं में उत्साह भर गया। चांद का दीदार करने के बाद महिलाओं ने चलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखा इसके बाद उन्होंने अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
