1:11 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

करवा चौथ का पर्व बड़े श्रद्धा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया

बिसौली। नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही श्रद्धा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीघार्यु और सुख समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा की और चंद्रमा के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया। चंद्रमा के दर्शन होने के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

विज्ञापन एक्सप्रेस