5:47 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 5.0 के तहत कक्षा 8 की छात्रा महजबीन एक दिन के लिए नगर पंचायत फैजगंज की अधिशासी अधिकारी बनी।

बिसौली। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कक्षा 8 की छात्रा महजबीन एक दिन के लिए नगर पंचायत फैजगंज की अधिशासी अधिकारी बनी। महजबीन ने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी और स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। नगर पंचायत फैजगंज की ईओ बनी महजबीन ने बताया कि एक दिन का ईओ बनकर उन्हें अच्छा लगा। इस मौके पर नगर पंचायत फैजगंज के अध्यक्ष इसरार खान द्वारा एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी कक्षा 8 की छात्रा महजबीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व उपहार के रूप में गुलदस्ता भेंट किया गया। इस मौके पर कार्यालय लिपिक सुमित बाबू, मोहित कुमार गुप्ता, आमिर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस