4:01 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मौसम ने ली करवट -अब थमा बारिश का दौर, सुबह शाम की हवा में घुली ठंड

बदांयू 8 अक्टूबर।

दो दिन से मौसम ने अचानक करवट बदली है अब सुबह और शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है। बीते कुछ दिनों से पारे में उतार-चढ़ाव के बाद अब अंदाजा होने लगा है कि जल्द ही शरद ऋतु दस्तक देने वाली है।

मंगलवार की शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई। रात में ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध के बीच भी ठंडक महसूस हुई।

माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से बादलों की सक्रियता घटेगी और माैसम के आमतौर पर शुष्क रहने के संकेत हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के बावजूद दिन छोटा होने से शाम से सुबह तक तापमान में गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि प्रदेश में मानसून अपने आखिरी दाैर में है। दो तीन दिनों में मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में ही बारिश देखने को मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस