12:44 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मोहल्ला होली चौक पर मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

बिसौली। नगर के मोहल्ला होली चौक पर मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ सरकार द्वारा चलाई गई महिला शक्ति योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, बबलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस