जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट——
विराट नहीं हटेंगे, नंबर-3 पर वे दुनिया में बेस्ट
रोहित को कप्तानी से हटाए जाने में उनका बैटिंग फॉर्म भी बड़ा कारण रहा। ऐसे में दिग्गज विराट कोहली के भी वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन 36 साल की उम्र के बावजूद वे इस समय नंबर-3 पोजिशन पर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं।
2023 के वर्ल्ड कप में वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैचों में भी उन्होंने एक सेंचुरी और एक फिफ्टी लगाकर 218 रन बनाए। उनका शतक पाकिस्तान और अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में आया। वे महज 302 वनडे में करीब 58 की औसत से 14 हजार प्लस रन बना चुके हैं और इस समय ICC वनडे बैटर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर भी हैं।
दूसरी ओर, टीम इंडिया के पास ओपनिंग पोजिशन पर रोहित के रिप्लेसमेंट तो मौजूद हैं, लेकिन नंबर-3 पर विराट के काम को रिप्लेस करने वाला कोई बल्लेबाज नहीं हैं। नंबर-4 पर खेलने वाले श्रेयस जरूर उनकी जिम्मेदारी को कुछ हद निभा सकते हैं, लेकिन वे विराट की जगह आ जाएंगे तो नंबर-4 की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। इसलिए विराट जब तक खुद न चाहें, तब तक 2027 के वर्ल्ड कप तक उन्हें वनडे टीम हटाने के बारे में BCCI नहीं सोचेगा।
जडेजा-शमी का वापसी कर पाना मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम में 2 दिग्गजों स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली। दोनों चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। शमी 35 और जडेजा 36 साल के हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पिचें भी साउथ अफ्रीका की पिचों की तरह ही रहती हैं। अगर दोनों दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौका नहीं मिल सका तो दोनों का वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह पाना भी नामुमकिन ही लग रहा है। स्क्वॉड में जडेजा को वॉशिंगटन सुंदर और शमी को हर्षित राणा ने रिप्लेस किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
