वजीरगंज बदायूं
श्री रामलीला कमेटी वजीरगंज के तत्वाधान में कल दिनांक 5 अक्टूबर से कस्बे के रामलीला मैदान पर श्री रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता जी के द्वारा होगा श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने बताया की 5 अक्टूबर से श्री रामलीला का सफल मंचन अयोध्या धाम से पधार रहे कलाकारों के द्वारा किया जाएगा वहीं वही 8 अक्टूबर दिन बुधवार को श्री राम बारात का आयोजन किया जायेगा एवं 15 अक्टूबर दिन मंगलवार के लिए रावण कुंभकरण के पुतले दहन के साथ-साथ विशाल मेले का आयोजन भी किया जाएगा एवं इसी रात्रि को भगवान राम के राजतिलक के बाद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य पूर्व सांसद के द्वारा रामलीला का समापन समारोह के दौरान रामलीला कमेटी के सदस्य एवं रंगमंच के कलाकार तथा अन्य श्री रामलीला मंचन में सहयोगियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सम्मानित भी किया जाएगा

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
