थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दातागंज में 03 दोस्तों द्वारा सूर्यांश के साथ पुराने झगड़े को लेकर घर से बुलाकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास आम के बगीचे में ले जाकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया जिससे सूर्यांश की जाँघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में ले जाया गया जहाउस्की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना दातागंज पर प्रियांशु वर्मा पुत्र पंकज वर्मा ,आशीष यादव पुत्र रामु यादव व अंशु मिश्रा पुत्र कल्लू मिश्रा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
क्षेत्राधिकारी दातागंज, जनपद बदायूँ के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध थाना दातागंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित प्रियांशु वर्मा पुत्र पंकज वर्मा निवासी मौहल्ला बुध बाजार कस्बा थाना दातागंज जनपद बदायूँ व अन्य को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस घटना। की चर्चा पूरे दातागंज क्षेत्र में होती रही


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

