11:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर में दहन किया गया रावण का पुतला, पहलवानों ने एक दूसरे को दी पटखनी

आसफपुर, बदायूं। आसफपुर में रामनवमी दशहरा के अवसर पर लंकापति रावण का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही दंगल का आयोजन हुआ जिसमें पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी दी।
मेला कमेटी की ओर से रामायण ज्ञान प्रतियोगितामें स्थानीय कपिल पुत्र अनेक सिंह को डीवीपीएस के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया व तृतीय पुरस्कार नीलम पुत्री परशु राम , अंश पुत्र पवन शर्मा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
दीक्षा पुत्री भूप नरेश पाल , अदिति पुत्री गवर्नर व अंकुर पुत्र तेजपाल व ललित पुत्र सुशेष मौर्य को भी डीवीपीएस सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित कर युवा प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाया ।
कुश्ती अखाड़े में संभल जिले के कस्बा चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद व अलीगढ़ के पहलवान आदिल को मेला कमेटी की ओर से ट्राफी भेंट की गई।
आदर्श रामलीला मेला के आखिरी दिन समापन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष रामौतार मिश्रा , मुख्य संरक्षक सतीश चंद्र पाराशरी पूर्व प्रधान , राकेश कुमार दीक्षित ,महासचिव श्रीकृष्ण मिश्रा , उपाध्यक्ष दुजेंद्र कुमार शर्मा, मंडल मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, अखिलेश पाराशरी, प्रवेश पाठक, कृष्णवीर मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, अनमोल शर्मा, पीयूष पाराशरी, आशुतोष पाराशरी, रवेंद्र प्रकाश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, अरविंद कटियार, हर्षित मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, पशुपति मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, स्वतंत्र पाठक, सुधाकर शर्मा पत्रकार, अवनीश पाठक, प्रशांत राठौर, जुगल किशोर शर्मा, अनूप पाराशरी, पवन मिश्रा, विक्रम मौर्य पत्रकार आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान मेले में लगी बेशुमार भीड़ को काबू में करने के लिए थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी रामेंद्र सिंह, स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, एसआई चंद्रशेखर सिंह , कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश ढाका , अंशुल कुमार , सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.