5:50 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

मनौना धाम मे 3 अक्टूवर से 7 अक्टूबर तक होगी वाबा श्याम के शीश की प्राण प्रतिष्ठा 7 अक्टूबर से भक्त करेंगे दर्शन

मनौना धाम मे 3 अक्टूवर से 7 अक्टूबर तक होगी वाबा श्याम के शीश की प्राण प्रतिष्ठा 7 अक्टूबर से भक्त करेंगे दर्शन

बाबा के शीश की प्राण प्रतिष्ठा मे देश विदेश से होगे हजारो श्याम भक्त सम्मलित , व्यवस्थाए हुए पूर्ण

आवला – श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आवला वरेली के लिए वो ऐतिहासिक पल जो श्याम भक्त 7 अक्टूबर 2020 से कर रहे थे वो ऐतिहासिक पल आ गये 3 अक्टूबर से 7 अक्टूवर तक वावा श्याम के वडे मंदिर मे वाबा श्याम के भब्य दिब्य आलौकिक शीश की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना पूज्य महंत श्री ओमेन्द्र महाराज के करकमलो द्वारा 7 अक्टूवर को होने जा रही है 7 अक्टूबर को स्थापना के वाद प्रथम बाबा श्याम की आरती होने के पश्चात श्याम भक्तो को दर्शन हेतू बाबा का दरवार खोल दिया जायेगा । श्री श्याम मंदिर मनौना धाम मे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 3 अक्टूबर प्रथम दिवस कलश यात्रा, पंचांग पूजन, कर्म कुटी 4 अक्टूवर द्वितीय दिवस अधिवास-अन्ना धिवास, वस्त्रा- अधिवास, पुष्पा धिवास फला धिवास, मेवा धिवास 5 अक्टूबर तृतीय दिवस अधिवास-घृताधिवास, मधुधिवास, दधीधिवास, तीर्थजलाअधि वास, जलाधिवास 6 अक्टूबर चतुर्थ दिवस औषधि स्नान, धाम भ्रमण, सैया अधिवास 7 अक्टूवर पंचम दिवस
मूर्ति स्थापना, हवन, पूर्णाहुति तथा महंत जी महाराज का जन्मदिन समारोह मनाया जायेगा तथा 8 अक्टूवर को सुबह महंत जी महाराज रूद्धअभिषेक करेंगे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बनारस के विश्व प्रसिद्ध आचार्य विद्वान आ रहे हो जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराऐगे तथा वनारस के आचार्यों द्वारा आरती तथा डमरू आरती का आयोजन करेंगे वाबा के शीश की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे देश विदेश से लाखो श्याम भक्तो के पहुचने की उम्मीद है जिनके ठहरने के लिए तीन वडे पंडाल गाडियो के लिए कई पार्किग तथा खाने के लिए 24 घंटे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वही धाम पर साधु संत जनप्रतिनिधि अधिकारीगण के लिए तथा कवरेज के लिए मीडिया को बैठने के लिए पंडाल लगाए गये है भक्तो को धाम पर पहुंचना शुरू हो गया , धाम को 15 सेक्टरो मे वाट कर सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गयी है धाम पर 200 सेवादारो के साथ भारी संख्या मे पुलिस विभाग के अधिकारी तथा स्टाफ व्यवस्थाओ को संभालेगे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस