2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सेना से सेवानिवृत होने पर वेदपाल सिंह की सम्मान के साथ ग्रामीणों ने निकाली विदाई परेड

उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौली निवासी वेदपाल सिंह पुत्र जयराम आज सेना में हवलदार के पद से 24 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों ने कार में खड़े करके नगर में डीजे व राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रमुख मार्गों से एक विशाल ट्रेक्टर विदाई पैरेड निकाली ।

इस दौरान साथ चल रहे ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाकर माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।

नगर में जगह -जगह पर सेवानिवृत्त सैन्य हवलदार वेदपाल का नागरिकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गांव के सेकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.