उझानी बदांयू 30 सितंबर।
आज मदरशील मेमोरियल अकादमी में दशहरा एवं नवरात्रि उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया दशहरा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में बच्चों द्वारा रावण मेघनाथ एवं कुंभकर्ण के पुतले को जलाया तथा जय श्री राम के उदघोष से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू थरेजा ने दशहरा के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बच्चों को दशहरे के महत्व के बारे में समझाया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत है, हमें अपने मन से बुराई को निकाल कर अच्छाई को धारण करना चाहिए। दशहरे के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंग बिरंगी वेशभूषा धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
बच्चों ने डांडिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भारत थरेजा ने बताया कि दशहरा एवं नवरात्रि पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। रावण दहन का यह कार्यक्रम लोगों को एकजुट करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दशहरा हमें सिखाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई को मात देती है। इस दिन पाप और बुराई के दो प्रतीक रावण एवं महिषासुर का वध श्री राम एवं मां दुर्गा ने किया था। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों को रामायण मूवी भी दिखाई गई। बच्चों ने भाव विभोर होकर इस मूवी का आनंद लिया। प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने बच्चों को बताया कि हमें श्री राम के आचरण को अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा उन्हीं के अनुसार माता-पिता की सेवा एवं अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी का विशेष योगदान रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
