1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बसावनपुर का स्वास्थ्य केंद्र शुरू कराने को भाकियू भानु ने दिया सीएमओ को ज्ञापन।

उझानी बदांयू 30 सितंबर।

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने गरीब जनता को ग्राम पंचायत बसावनपुर का स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है ।

उसको चलवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा से मिलकर उसको सुचारू रूप से चलवाने को ज्ञापन दिया।

सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवा देंगे। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, जिला महासचिव विकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष नवीन गोस्वामी, शरद ,एवं इमरान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस