उझानी बदांयू 29 सितंबर।
आज उझानी के स्टेशन रोड स्थित एलआईसी के सेटेलाइट आफिस के 18 वें स्थापना दिवस पर अभिकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया।
आज आफिस में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में एलआईसी अभिकर्ता एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर, उझानी शाखा की अभिकर्ता संघ की अध्यक्षा श्रीमती शीतल राणा ने शाखा प्रबंधक रामप्रकाश जी के सामने आने वाली दिक्कतों का भी जिक्र किया। शाखा प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि कोई समस्या नहीं आएगी सभी का समाधान आपके सहयोग से किया जाऐगा।
स्थापना दिवस पर सभी ने केक काटकर जश्न मनाते हुए शीतल राणा ने केक शाखा प्रबंधक व जिलाध्यक्ष को खिलाया। सभी एलआईसी एजेंट ने शाखा प्रबंधक को शुभकामनाएं दी। शाखा प्रबंधक ने सभी अभिकर्ताओं को बीमा की नई जानकारियां भी दी।
इस मौके पर महासचिव रमेश सिंह, सतेन्द्र सिंह,मुनीश यादव, पातीराम,नवीन मिश्रा, राजकुमार,संजय यादव,रजत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
