3:15 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ क्रमिक अनशन 100 वें दिन, 45 दिन में पानी के डायवर्जन के काम शुरू होने के एडीएम के आश्वासन पर दो माह स्थगित- ओमकार सिंह

बरेली मथुरा हाइवे जा रहे कांग्रेसियों व ग्रामीणों को पुलिस ने बीच सडक रोका।

उझानी 29 सितंबर।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन के 100 वें दिन श्रीमती प्रेमवती, श्रीमती शांति, श्रीमती राजेंद्री, श्रीमती कमला और श्रीमती सुक्को बैठी ।

धरना स्थल से अपराह्न 11:00 बजे सभी आंदोलनकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कुमुद गंगवार के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए छतुइया रेलवे क्रॉसिंग पर धरना प्रदर्शन करने हेतु चले ग्रामीणों को गांव मिहीलाल नगला के पास रोड पर पुलिस ने रोक दिया गया।

इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी से जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने टेलीफोन पर वार्ता की उनसे वार्ता होने तक आंदोलनकारी वहीं सड़क के किनारे पेड़ों के नीचे बैठ गए।

दोपहर 12:30 बजे करीब तहसीलदार बदायूं दीपक कुमार आए उन्होंने आंदोलनकारीयो को समझाने का प्रयास किया परन्तु आंदोलनकारीयो ने कहा कि जब तक हमें लिखित और ठोस प्रमाण नहीं मिलेगा कि नगरपालिका उझानी ने दूषित पानी के नाले के डायवर्जन की कार्य योजना क्या बनाई गई है तब तक हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे और सड़क पर बैठेंगे।

उझानी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आए और उन्होंने बताया कि इस दूषित पानी के नाले के डायवर्जन के लिए पूरी लिखित कार्रवाई हो चुकी है और 34 करोड़ रूपया स्वीकृत हो चुका है और जल्दी ही डेढ़ महीने में कार्य शुरू हो जाएगा और उस कार्य योजना की प्रति देते हुए उपस्थित आंदोलनकारीयों को पढ़कर भी सुनाया गया इसके उपरांत ओमकार सिंह ने संघर्ष समितिऔर ग्राम वासियों से राय लेकर घोषणा की यह आंदोलन दो माह के लिए स्थगित किया जाता है अगर 29 दिसंबर 2025तक दूषित पानी के नाले के डायवर्सन का काम धरातल पर शुरू नहीं हुआ तो 30 दिसंबर को पुनः आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

उपस्थित अधिकारियों ने नेताओं व क्रमिक अनशन कारी महिलाओं का जल पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इसके उपरांत सभी लोग नरऊ हाईवे के पास धरना स्थल पर आए जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कुमुद गंगवार ने सभी ग्राम वासियों का बहुत आभार प्रकट किया कि इतने धैर्य के साथ इतना लंबा आंदोलन आप लोगों ने चलाया आप बहुत-बहुत साधुवाद के हकदार हैं ।
उपस्थित ग्राम वासियों को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, एससी एसटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी संबोधित करते हुए इस आंदोलन को इतने धैर्य के साथ चलने के लिए सभी ग्राम वासियों को का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में संघर्ष समिति के योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह तेजेंद्र कश्यप ,राजाराम जाटव ,छोटेलाल जाटव, हेम सिंह, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामलाल ,भगवान सिंह वीरपाल वेदपाल, विनोद कुमार सिंह योगेश कुमार ,मनिंदर ,
वेदपाल, राजेश ,हरी बाबू ,रामदेव सोलंकी, राम सिंह, विनोद कुमार बालू सिंह, शंकर लाल, सुखराम, गुड्डू श्याम बाबू, सोहनलाल , रामलाल शैलेंद्र कुमार सिंह, वैभव सोलंकी पातीराम , बृजेश कुमार ,अरुण सागर ,गौरी शंकर, कमल प्रताप सिंह,अनिल चौहान, गौतम सिंह अनूप सिंह, वीरपाल सोलंकी, अमर सिंह ,सुखराम ,लाल सिंह ,नितिन कुमार, हरी बाबू ,बेचेलाल, विवेक कुमार, रोहित सिंह ,रूपचंद, अमर सिंह, सोहनलाल मौर्य, गुड्डू सिंह ,देवेंद्र सिंह ,सीटू सिंह ,भगवान सिंह, फूल सिंह, रामचंद्र , विनोद कुमार सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस