1:35 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

तो क्या ..पत्रकार अंकित चौहान पर मोहित शर्मा ने दर्ज नहीं कराया मुकदमा, एसएसपी से शिकायत

उझानी बदांयू 29 सितंबर।

आज एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को नगर के मोहल्ला अहीर टौला निवासी मोहित शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मोहित का कहना है कि उसने पत्रकार अंकित चौहान के खिलाफ तहरीर दी ही नहीं, जबकि उसे मुकदमा संख्या 414/ 2025 का वादी बना दिया गया।

एसएसपी आफिस पहुंचे मोहित शर्मा ने मीडिया कर्मियों को दिऐ व्यान व शिकायती पत्र में लिखा है कि 25 सितंबर को उसकी स्कूटी में तिगौडा निवासी नरेश कुमार पुत्र छत्रपाल ने अपना ट्रैक्टर की टक्कर मारकर मुझे चोटिल कर दिया था। वही स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई। उसका फैसला कुछ संभ्रांत लोगों ने करा दिया।

मोहित का कहना है कि उसका अंकित चौहान से कोई झगड़ा नहीं हुआ,ना ही उसने पुलिस को कोई शिकायती पत्र दिया फिर भी पुलिस ने उसे वादी बनाकर अंकित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। मोहित ने एसएसपी से मुकदमा निरस्त कराने की गुहार लगाई है। आखिर माजरा क्या है बिना तहरीर के कोतवाली पुलिस भी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गल्ती नहीं करेंगी। यह तो अंकित चौहान की शिकायत पर जांच अधिकारी सीओ उझानी ही सिथ्ति साफ करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस