उझानी बदांयू 29 सितंबर।
बीती रात उझानी नगरी पूरी तरह राममय हो गई। श्री कामधेनु गौशाला कमेटी व रामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर स्वागत किया। झांकियों और गूंजते बैंड-बाजों के साथ श्रीराम बरात खेडापति मोहल्ला से प्रारंभ हुई मोहल्ला बाज़ार कलां, साहूकारा,कछला रोड, स्टेशन रोड होती हुई अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू के संयोजन में बनी अवधपुरी रामलीला ग्राउंड पहुंची।
मुख्य घंटाघर चोराहे पर जनकपुरी की तरह स्टेज़ बनाकर पहली बार मुनि वशिष्ठ, विश्वामित्र व राजा दशरथ का मिलनी कर स्वागत किया गया। इसके बाद विवाह की लीला में श्रीराम और माता जानकी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पूरा घंटाघर परिसर जय श्रीराम और जय जानकी माता के उद्घोष से गूंज उठा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
