2:18 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा थाना उघैती पर संयुक्त रुप से थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं । शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*-

आज दिनाँक 27.09.2025 को थाना उघैती पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना उघैती पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना उघैती पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त समस्त थानो पर थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस