1:10 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल-पागल बाबा ने ठाकुर जल्लाद को हराया

।****–


विधायक हरीश शाक्य ने किया आज के दंगल का शुभारंभ।

उझानी बदांयू 27 सितंबर।

रामलीला महोत्सव में चल रहे रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल का आज शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने किया। अयोध्या के पागल बाबा ने रोमांचक कुश्ती में ठाकुर जल्लाद राजस्थान को हराया।

महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खैल मैदान पर आयोजित दंगल का आज पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने किया। दंगल संयोजक हरवंश पहलवान,कमैटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार बौबी , योगेश प्रताप सिंह,राजन मेंदीरत्ता ने विधायक को शाॅल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आज की कुश्ती के परिणाम –

इमरान कादर चौक ने आसू उझानी, सुमित फरीदपुर ने आयुष उझानी, अरमान कादरचौक ने विश्णु उझानी, अमित कुंवर गांव ने जुनैद उझानी, सुमित फरीदपुर ने आहद उझानी, पागल बाबा अयोध्या ने भूकंप सिंह राजस्थान,हेमसिह रौली ने दीपक आगरा, अक्षय कटईया ने परवेश दातागंज,भोला मुज्जफरनगर ने मौसम पंजाब,जाहिद मेरठ ने राणा बड़ौदा वही पागल बाबा अयोध्या ने ठाकुर जल्लाद पहलवान राजस्थान को हराया।

दंगल में भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,डाॅ रिजवान अहमद, अमित प्रताप सिंह, राहुल वार्ष्णेय, गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे, रैफरी की भूमिका पूर्व जिला केसरी राजेन्द्र पहलवान व जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव ने निभाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस