11:51 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी डीएम,एसएसपी ने किया रावण पुतला दहन स्थल का निरीक्षण

उझानी बदांयू 27 सितंबर।

जिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने आज अचानक रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रावण के पुतले को दहन करने वाले स्थान को देखते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उझानी रामलीला ग्राउंड पहुंचे डीएम ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वही रावण पुतला दहन स्थल का निरीक्षण कर इंस्पेक्टर नीरज मलिक को सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने को निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने भी पुलिस कर्मियों से रात में होने वाली रामलीला में लोगों की सुरक्षा को निर्देशित किया। एसडीएम मोहित कुमार को भी कल निकलने वाली रामबरात को समुचित सुरक्षा को निर्देशित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस