2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में एस्सल किड्स कार्निवल का डांस चैलेंज कंपटीशन के साथ समापन

उझानी बदांयू 27 सितंबर।

एस्सल कार्निवल का आज डांस कंपटीशन के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मति रुचि गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास करना उनके अंदर आत्म विश्वास पैदा करना, प्रतियोगिता की ललक विकसित करना एवं स्वस्थ मनोरंजन करना है।

मुख्य अतिथि रुचि गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आगे बढ़ने की लालसा जाग्रत करते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा सहित पूजा यादव, स्नेहा कसक मेघा दीक्षा सैनी आदि शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता के विजेता निम्न प्रकार है
Class- P.G, L.K.G, U.K.G

Dance Competition

पी जी प्रथम स्थान – रीधम चौहान
द्वितीय स्थान – माहिब
तृतीय स्थान – श्रेया, तेजस्वी गुप्ता
सांत्वना पुरस्कार – शगुन यादव, हर्षी

एलकेजी प्रथम स्थान – अनाया अग्रवाल
द्वितीय स्थान – अद्विका गुप्ता
तृतीय स्थान – वंश यादव, अथर्व राजपूत
सांत्वना पुरस्कार – काव्या यादव, इवांशी

यूकेजी प्रथम स्थान – उमरा सैफी, उद्भव यादव
द्वितीय स्थान – कनिष्ठका
तृतीय स्थान – धनिष्ठा
सांत्वना पुरस्कार – विधान गौड़, काव्यांश।
विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.