1:10 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल 8 दर्जन झांकियों संग निकाली जाएंगी भगवान् राम की बरात

रास्ते की साफ-सफाई संग लाइटिंग का काम शुरू।

उझानी बदांयू 27 सितंबर।

श्री कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के तहत् कल 28 सितंबर को भगवान् रामचन्द्र जी की बरात 8 दर्जन झांकियों, बेड बाजों,काली अखाड़े के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी।

राम बरात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू ने बताया कि कल 4 बजे मोहल्ला खेड़ापति से राम दरबार की पूजा-अर्चना कर राम बरात का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे। पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य,भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। राम बरात बिल्सी रोड, मोहल्ला बाजार कलां, साहूकारा,कछला रोड, स्टेशन रोड होती हुई जनकपुरी बने रामलीला ग्राउंड जाएगी।

रिंकू ने बताया कि भव्य राम बरात में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद से कलाकार आकर लोकनृत्य का अदभुत नजारा प्रस्तुत करेंगे। वही छत्तीसगढ़ के ढोल,बेगपाईपर बैंड, राधाकृष्ण, महादेव, बजरंगबली की आकर्षक झांकियां भी होंगी। पूरे मार्ग पर रंग-बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।जो नगरवासियों के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का अवसर होगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस