उझानी बदांयू 27 सितंबर।
नगर के पंजाबी कालोनी स्थित किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में आज नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांडिया उत्सव मनाया।
सभी बच्चे घर से तैयार होकर आए और माता रानी के भजनों पर खूब डांस किया।
संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को माता के 9 रूपों का वर्णन कर विस्तार से जानकारी साझा की। वही मां दुर्गे का श्रृंगार किऐ आऐ बच्चों की आरती उतारकर प्रसाद का भी वितरण किया गया।
डांडिया नृत्य कार्यक्रम में अनुष्का वामिका, कियारा, अनविका, अर्शिका,कियांश, काशवी, आध्या, लक्ष्य, शिवांश, निपुण, उदीश अक्षिता, सान्वी कुशवाह, आश्वी, रितिका मिश्रा, समृद्धि, हर्षवर्धन, श्रीजी, पार्थ पाल, मिलन, रियांश राघव, आरजू, अन्वी, चाहत, रियांश साहू, आयशा, सैयदा, मिरहा, अरनव गर्ग, आरव बाबू, अद्विक जैन, अली खान, कृतिका, युक्ति, भाविका, रक्षिता, वामिका, आदि बच्चे घर से तैयार होकर आए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशिका, मेहविश, सोनम, लक्ष्मी, अंशिका, ज्योति, अनन्या, नैना, अक्क्षा ,आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com