खबरों से खिन्न पुलिस पर पत्रकार को बेइज्जत कर मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसएसपी ने जांच सीओ को सोंपी।****— पिटाई कर रात भर हवालात में रखा, पत्रकार एसोसिएशन के आने पर कोतवाली से जमानत पर छोडा।
उझानी बदांयू 27 सितंबर।
फ़साद की जड़ बना एक्सीडेंट।
25 सितंबर की शाम 7.10 बजे अहीर टौला निवासी मोहित शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा की स्कूटी को तिगौडा निवासी नरेश के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे मोहित के भी चोटें आई, मोहित ने अपने साथी राजाबाबू के साथ,वहां मौजूद पत्रकार अंकित चौहान पर नरेश का पक्ष लेते हुए फैसले का दबाव बनाने, गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
——————–
रात 8.10 बजे घटना स्थल पर पुलिस की एंट्री, दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक।
कोतवाली पुलिस के कांस्टेबल अब्दुल कादिर की दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, सिपाही उमेश कुमार के साथ अब्दुल कादिर गश्त के दौरान बरी बाइपास पहुंचे जहां मोहित शर्मा , राजाबाबू व पत्रकार अंकित चौहान में झगडा हो रहा था। जानकारी करने पर मीडिया कर्मी अंकित ने कांस्टेबल अब्दुल कादिर का गिरेबान पकड लिया ,गाली-गलौज शुरू कर मारपीट करने लगा,व अपनी पत्रकारिता की धोंस जमाकर जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। क्या संभव है एक अकेला दो पुलिस कर्मियों पर भारी पड़े ?। यह तो वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी बताएंगे या आमने-सामने प्राइवेट अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज। बहरहाल अंकित चौहान को 8.35 पर सिपाहियों द्वारा पकड़कर कोतवाली लाया गया व बीएनएस की धारा 121(1)132, 115(2),352(3),221 के तहत् मुकदमा पंजीकृत कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
————–
एसएसपी को दिया पत्रकार अंकित ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायती पत्र।
मीडिया कर्मी अंकित चौहान ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को दिऐ शिकायती पत्र में लिखा है कि क्षेत्र में अवैध खनन की खबरें प्रकाशित करने पर सिपाही अब्दुल कादिर व उमेश कुमार एक दिन पहले भी कोतवाली बुला कर हड़का चुके हैं कि खनन की खबर लगाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। 25 सितंबर को अब्दुल कादिर व उमेश कुमार मुझे बरी बाइपास से मारपीट कर कोतवाली ले आऐ व कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ अभद्रता कर मारपीट की जिसमें मेरे भी चोटें आई व मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा लिख दिया गया। पूरी रात हवालात में बंद रखा सुबह एक दर्जन से ज्यादा पत्रकारों के आने पर जमानत लेकर छोड़ा। एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ उझानी से कराने का अंकित चौहान को आश्वासन दिया है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
