7:36 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल का जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने उद्घाटन किया

उझानी- रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल का जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता।****

रोमांचक मुकाबले में समीर उझानी ने जैद सैदपुर को हराया।

उझानी बदांयू 26 सितंबर।

रामलीला महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल विशाल दंगल का आज भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय पहलवानों की शान है।

आज शाम महात्मा गांधी इंटर कालेज के खेल मैदान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का दंगल संयोजक हरवंश पहलवान, किशनचंद्र शर्मा,राजन मेंदीरत्ता ने स्वागत किया। श्री गुप्ता ने रिविन काटकर दंगल का शुभारंभ किया। वही स्व. रूपराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दंगल में आऐ पहलवानों का हाथ मिलवाकर विधिवत उद्घाटन किया।

आज ज्यादातर कुश्तियां बराबरी पर छूटी।समीर अहीरटोला ने रोमांचक कुश्ती में सैदपुर के जैद को हराया। वही प्रियांशु उझानी ने जुबैर मकबरा उझानी की कुश्ती बराबर रही।

सैदपुर के मोहम्मद तैमूर ने उझानी के मोहम्मद जैद को हराया।भोला मुज्जफरनगर ने खलील मुरादाबाद को हराया। मिलन फैजाबाद व नबाव मुज्जफर नगर की कुश्ती भी रोमांचक रही जिसमें बाजी नबाव के हाथ लगी।

दंगल में दर्शकों की खासी भीड़ रही इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बौबी, संजीव गुप्ता,रोहन शर्मा, अरविंद शाक्य, योगेश प्रताप सिंह,पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे। दंगल में रैफरी की भूमिका राजेन्द्र पहलवान ने निभाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस