5:27 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

नरऊ के ग्रामीणों को सडक पर आकर आंदोलन करने को मजबूर कर रहा जिला प्रशासन- ओमकार सिंह

उझानी 25 सितंबर।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 96 वें दिन राम सिंह भगवान सिंह , बुध पाल सिंह, बेचेलाल और शंकर लाल बैठे।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तत्परता के साथ माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी वेदनाओं को समझा और बदायूं प्रशासन को इस समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए अगर इसी तत्परता से बदायूं प्रशासन कार्य करना शुरू कर दे तो निश्चित रूप से महीनों का काम दिनों में हो सकता है सत्याग्रह को करीब 100 दिन होने को हैं।

अब यह आंदोलनकारी धैर्य खोते जा रहे हैं ऐसा ना हो कि प्रशासन की पहल न होने पर आंदोलनकारी उग्र होकर सड़क पर आंदोलन करना शुरू कर दें अतः प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और इस दूषित पानी के नाले के डायवर्जन का काम जल्द से जल्द प्रारंभ करा दें।

धरना स्थल पर हेम सिंह ,तेजेन्द्र पाल कश्यप शैलेंद्र कुमार सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, राम सिंह, महेंद्र, भगवान सिंह ,कृपाल सिंह, सुमित सिंह ,गौरी शंकर अयोध्या रणवीर, हरविंदर सिंह बलबीर कुमार सेन, चंद्रपाल रमेश कुमार ,सूरजपाल, मुन्नालाल, सिंधु सागर महिपाल आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस