सिरतौल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
उघैती।। उघैती क्षेत्र के सभी बूथों पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत भारत के महान चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़े भाई अनुज माहेश्वरी जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का आह्वान किया।मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर जी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका एकात्म मानववाद आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाना है और यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल, शक्ति केंद्र संयोजक पवन शर्मा, बूथ अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अंत्योदय और सेवा की भावना के साथ समाज और राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
