रामलीला महोत्सव में स्व. रूपराम सिंह की स्मृति में विशाल दंगल का कल उद्घाटन करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता।***–**
उझानी बदांयू 25 सितंबर।
नगर के रामलीला महोत्सव में कल से विशाल दंगल का आयोजन स्व रूपराम सिंह पहलवान की स्मृति में उनके पुत्र पूर्व जिला केसरी हरवंश पहलवान को दंगल संयोजक बनाया गया है। दंगल का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता कल शाम 4 बजे करेंगे।
दंगल संयोजक भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष पूर्व जिला केसरी हरवंश पहलवान ने बताया कि कल से कुश्ती में आस्था रखने वाले दर्शकों के लिए विशाल दंगल का आयोजन महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज की फील्ड में किया जा रहा है।
पहलवान ने बताया कि दंगल में महिला पहलवानों के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद,एटा , कासगंज के अलावा बदायूं के आस-पास जिलों के पहलवान आकर अपना जौहर दिखाएंगे।
हरवंश पहलवान ने बताया कि दंगल में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,खैल प्रेमी राजन मेंदीरत्ता,अरुण अग्रवाल,भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, भाजपा नेता प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत,शंकर गुप्ता, डाॅ रिजवान अहमद, मधुर सपरा, ठाकुर अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह आदि के सहयोग से विशाल दंगल का सफल आयोजन किया जा रहा है।
कल शाम 4 बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता दंगल का रिविन काटकर शुभारंभ करेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
