11:07 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

साबरमती एक्सप्रेस में छूटा बेग, रेलवे कांस्टेबल की तत्परता से मिला

बरेली 24 सितंबर।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों के सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ उनके सामानों की देखभाल करने के लिए सदैव तत्पर है।

वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेल यात्री द्वारा 23 सितंबर, 2025 को रेल मदद से सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या 19402 साबरमती एक्सप्रेस के कोच एस-5 की बर्थ संख्या 19 पर लखनऊ से कानपुर सेन्ट्रल तक की यात्रा कर रहे यात्री अजय कुमार, पुत्र-राजपाल सिंह, निवासी-ककराला, थाना निधौनी कला, जिला-एटा, का ट्राॅली बैग उक्त सीट के नीचे छुट गया है।

रेलवे स्टेशन कन्नौज पर ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात कान्स्टेबल धर्मेन्द्र कुमार मीना द्वारा उक्त कोच को अटेण्ड कर बैग को नीचे उतारा गया तथा पोस्ट हाजा लाकर डायरी लेखक को सुपर्द कर रेलवे सुरक्षा बल कंट्रोल इज्जतनगर को अवगत कराया गया। आज 24 सितंबर, .2025 को उक्त यात्री अपने आधार कार्ड व यात्रा टिकट के साथ उक्त बैग लेने उपस्थित हुआ। जिसे मुख्य निरीक्षक द्वारा डायरी लेखक के समक्ष बैग खुलवाकर सामान चेक कराया गया तो उसमे दैनिक उपयोग का सामान 03 जोड़ी ड्रेस, एक जोड़ी नई सेंडिल, 02 छाता व 02 टेक्निकल पोस्टर आदि सामान पाया गया। यात्री द्वारा उक्त बैग में अपना सम्पूर्ण सामान होना बताया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रुपये 9500/-बताया गया। मुख्य निरीक्षक द्वारा सुपुर्दगी नामा तैयार कर उक्त यात्री को सामान ठीक-ठीक वापस कर दिया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस