11:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – सभी ग्रहाकों को नहीं मिल पा रहा है जीएसटी का लाभ

वजीरगंज बदायूं
सरकार ने 22 सितंबर से रोजमर्रा की चीजों के साथ-साथ जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी 12% से घटकर 5% या जीरो कर दी गई जिससे काफी जरूरी सामान के दामों में कमी आई है सरकार के इस फरमान को सुनकर आम लोगों मैं जहां खुशी का माहौल है वहीं ग्राहक जब दुकान पर रोजमर्रा की चीज जैसे बिस्किट तेल साबुन इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि लेने जब दुकान पर पहुंचते हैं तो दुकानदार उन्हें ग्राहकों को पुराने रेट में ही सामान देते हैं जिससे ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस भी होती है दुकानदार कहते हैं जब तक हमारे पास पुराने रेट का समान है हम उसी रेट में देंगे जबकि सामान बनाने वाली कंपनियों ने अपने व्यापारियों से कहा है कि वह नई जीएसटी दरो मे ही समान ग्राहकों को दें और उसकी भरपाई कंपनी करेगी उसके बावजूद भी आम आदमी अभी भी रोजमर्रा की छोटी-छोटी वस्तुओं को पुराने ही जीएसटी दर में खरीदने को मजबूर है

विज्ञापन एक्सप्रेस