डेढ माह बाद बात पहुंची सिर्फ निरीक्षण पर, बनेगी कब सोचनीय प्रश्न।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
नगर के कछला रोड सिथ्ति नगर पालिका के जर्जर शॉपिंग सेन्टर का कल शाम प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया ।
अधिशासी अधिकारी ने मार्केट के व्यापारियों से जर्जर शॉपिंग सेन्टर के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिशासी अभियंता प्रिंस मिश्रा से बरामदे में लटकती सरिया को काटकर उतने हिस्से को गिराने का आदेश दिया।

ज्ञात रहे शापिंग सेंटर के बरामदे की छत को गिरे 45 दिन हो गये है,अब जाकर निरीक्षण पर बात पहुंची है। अब बनने में कितना समय लगेगा यह दिलचस्प होगा।
शापिंग सेंटर के मेन गेट के बरामदे की छत का ऊपरी हिस्सा काफी समय पहले गिर गया था।
जब अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी व अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद के स्टाफ के साथ जर्जर शॉपिंग सेन्टर का निरीक्षण कर रहे थे तो वहाँ मौजूद दुकानदारों ने ईओ से मार्केट की जर्जर छत का जल्द निर्माण कराने की मांग की। इस पर वहाँ मौजूद अधिशासी अभियंता प्रिंस मिश्रा ने कहा कि दुकानदारों को जल्दी हे तो स्वयं कर लें अपनी अपनी दुकानों की छतों का निर्माण इस बात पर दबी जुबान से दुकानदारों ने कहा कि अगर हम स्वयं सही कराएंगे तो नगर पालिका परिषद को किस बात का किराया दें, इस बात पर अधिशासी अभियंता चुप्पी साध गए ।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, तौसीफ अहमद ,संजय गौतम आदि नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com