उझानी में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल संग बाजार में घूमें विधायक हरीश शाक्य।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
जीएसटी के स्लैब में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला है। शिक्षा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी लोगों को जीएसटी के स्लैब में बदलाव से लाभ मिलेगा। नवरात्र में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ खाद्य सामग्री का मूल्य घटने से आमजन को राहत मिलेगी। यह कहना है विधायक हरीश शाक्य का उन्होंने कल शाम पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं संग यह बातें दुकानदारों सहित ग्राहकों को भी बताई।
यह बातें नगर के बाजारों में घूमते हुए उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि घटी जीएसटी के साथ सामान की बिक्री करें जिससे जन-मानस को लाभ मिल सके।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से किसान, छोटे व्यापारी एवं आम जनमानस जीएसटी में बदलाव की मांग कर रहे थे। पीएम मोदी ने पांच एवं 18 प्रतिशत दो स्लैब में जीएसटी का बदलाव किया है। आम उपभोक्ताओं के जरूरत की चीजों पर ज्यादातर जीएसटी शून्य हो गया है। इससे लोगों को अब जरूरत की चीजें सस्ती मिलेंगी।
भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि नवरात्र में वाहन खरीदने पर भारी छूट मिलेगी। मोटरसाइकिल व कार आदि पर अब 28 की जगह 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा।
विधायक हरीश शाक्य दुकानदारों से बोले कि फाइव स्टार होटल को छोड़कर सभी होटलों को जीएसटी में बदलाव से लाभ मिलेगा। बताया कि 2017 में 65 लाख करदाता जीएसटी जमा करते थे, लेकिन 2025 में करदाताओं की संख्या एक करोड़ 51 लाख हो गई है। इस अवसर पर किशनचंद्र शर्मा,रजत गुप्ता, राहुल शंखधार, मोंटी वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, राजीव गोयल, एसपी गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com